फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime in mainpuri

बोलेरो सवारों ने बाइक सवार को मारी गोली

Sun, 20 Oct 2019 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
crime in mainpuri
बिछवां में गोली लगने से घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/बिछवां। थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड पर रविवार दोपहर बोलेरो सवारों ने बाइक सवार को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर मार्ग पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। तब तक बोलेरो सवार वहां से भाग निकले। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के गांव डालूपुर निवासी 27 वर्षीय सचिन दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। करवा चौथ पर वह घर आया हुआ था। रविवार को वह बाइक से वापस दिल्ली जा रहा था। दोपहर दो बजे बाइक जब थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर पहुंची, तभी सचिन लघुशंका करने के लिए रुका। बाइक को खड़ी कर वह लघुशंका कर रहा था, तभी बोलेेरो में सवार होकर आए चार लोग गाली गलौज करने लगे। जब तक वह कुछ समझ पाता पिस्टल से उस पर फायर झोंक दिए। पीठ व पेट में गोली लगने के बाद सचिन वहीं पर गिर गया।
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज सुनकर लोग जमा हुए तो बोलेरो सवार भाग गए। जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने वारदात के संबंध में युवक के परिजनों को भी जानकारी दी। युवक ने हमलावर गांव के होने की बात कही है। उसने गांव के तीन हमलावरों और एक अन्य का नाम भी पुलिस को बताया। बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मारपीट की घटना हुई थी, तभी से उक्त लोग रंजिश मानते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेरे समझ ग्रामीणों ने किया पीछा
युवक को गोली मारने जाने की जानकारी जैसे ही आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीणों को हुई वह घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने वारदात की वजह लूटपाट समझा। इस बीच कुछ युवाओं ने अपने वाहनों से बोलेरो सवारों का पीछा भी किया, लेकिन वह सफल नहीं हुए। बाद में युवक ने जानकारी दी कि उसे गोली मारपीट की रंजिश के चलते मारी गई है। वहीं पुलिस ने भी आसपास के सीसीटीवी फुटेज जांच के लिए कब्जे में लिए हैं।

पुरानी रंजिश के तहत युवक को गोली मारने की बात बताई गई है। युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
-विजय वर्मा सिंह चंदेल, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed