फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime in mainpuri

पुलिस की पिटाई से बिगड़ी युवक की हालात

Sat, 10 Aug 2019 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
crime in mainpuri
बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा युवक। - फोटो : MAINPURI
बरनाहल। थाना क्षेत्र के गांव डालूपुर में महीने भर पहले जमीन के मामले को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक युवक गिरफ्तार किया। उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। अस्पताल से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे में धुत था, इस वजह से उसकी हालत बिगड़ी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र गांव डालूपुर निवासी बिजेंद्र सिंह और सुरेंद्र सिंह के बीच जमीन के विवाद को लेकर 12 जुलाई को मारपीट हो गई थी। बिजेंद्र की ओर से घर में घुसकर मारपीट व फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। मारपीट के दौरान पंकज और शिवराज घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर कार्रवाई की थी। उक्त मामले में सुरेंद्र, मनोज, लालू, पप्पू, सतीश, सत्यभान, सुमित कुमार, अमित, संध्या, सनी, शिखा, जलेबश्री, सुरेखा व पांच अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि शनिवार को एसआई सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ आरोपियों के घर दबिश देने गए थे, तभी एक आरोपी सत्यभान पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने करीब एक किलोमीटर के बाद उसे पकड़ लिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने सत्यभान के साथ बुरी तरह से मारपीट की। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं इस मामले में एसआई सुधीर कुमार का कहना है कि आरोपी को दौड़ कर पकड़ा। वह शराब के नशे में धुत था, इस वजह से बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed