फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime in kasganj,

भूमि सीमांकन मिटाकर जोत डाली किसानों की फसल

Fri, 29 Nov 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime in kasganj,
कासगंज में अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे कादरगंज पुख्ता के ग्रामीण - फोटो : KASGANJ
कासगंज। गंगा की खादर में भूमि विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे। इसी के चलते आए दिन झगड़े के मामले सामने आते हैं। शुक्रवार को गंगा किनारे कादरगंज पुख्ता की जमीन का सीमांकन मिटाकर दबंगों ने जोतकर कब्जा कर लिया। इससे नाराज कादरगंज पुख्ता के ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कादरगंज पुख्ता गांव के किसानों की जमीन गंगा की बाढ़ में डूब गई थी। अब गंगा अब खेतों को छोड़ गई तो जमीन खाली हो गई है। बाढ़ के कारण कादरगंज पुख्ता व कादरगंज खाम की भूमि के सीमा चिह्न मिट गए। किसानों ने पटियाली के उपजिलाधिकारी को सीमांकन कराने की मांग की।
विज्ञापन

राजस्व टीम ने भूमि का सीमांकन कर दिया, लेकिन नगला दुर्गू व मोहन नगला, नगला भगवतन, ओमनगरिया आदि के ग्रामीणों ने राजस्व टीम के द्वारा किए गए सीमांकन को मिटाकर किसानों की बोई गई फसल को जोत दिया और भूमि पर कब्जा कर लिया। कादरगंज पुख्ता के ग्रामीणों ने दबंगों की इस कार्रवाई का विरोध किया तो उन्हें मारपीट कर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से कार्रवाई कर उनकी भूमि दिलाने की मांग की है। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र कुमार को कादरगंज पुख्ता के ग्रामीण रूपराम, शभोम, मुहम्मद असलम, कदीर शाह, कल्लन खां, शराफत अली, सगीर, आजाद खां, असलमम खां आदि ने शिकायत करते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed