{"_id":"5d164b248ebc3e3cd27270d4","slug":"crime-file-agra-news-agr3936129138","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब फाइलों की पड़ताल करेंगे एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब फाइलों की पड़ताल करेंगे एसडीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज/एटा। अलीगंज तहसील से दाखिल खारिज की दो सौ फाइलें गायब होने के मामले में प्रशासन ने संज्ञान लिया है। शनिवार को एसडीएम पीएल मौर्य तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण कर फाइलों की पड़ताल कराएंगे।
दरअसल, शुक्रवार के अंक में अमर उजाला ने अलीगंज तहसील के तहसीलदार न्यायालय से दाखिल खारिज की दो सौ फाइलें गायब होने का मामला उजागर किया था। जिसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम पीएल मौर्य ने तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण करने के निर्देश जारी किया है। इसके बाद से तहसीलदार न्यायालय में फाइलों को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। कर्मचारी गायब फाइलों की खोजबीन करने में जुटे हैं। वहीं मामला उजागर होने के बाद वादकारियों ने राहत की सांस ली है। अब अधिवक्ता और वादकारियों को फाइल मिलने की उम्मीद जगी है।
सालों से नहीं हुई नायब तहसीलदार की तैनाती
अलीगंज तहसील में नायब तहसीलदार के दो पद हैं, लेकिन सालों से दोनों पद कभी भरे ही नहीं हैं। कभी एक नायब तहसीलदार आते भी हैं, तो कुछ दिन बाद उनका स्थानांतरण हो जाता है। ऐसे में काम अधिक लंबित हो रहे हैं।