{"_id":"5de007bf8ebc3e550115f185","slug":"crime-electricity-mainpuri-news-agr4175049151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चेकिंग करने गई टीम को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चेकिंग करने गई टीम को पीटा
विज्ञापन
28एमएनपी-39-करहल में ग्रामीणों द्वारा मारपीट के बाद थाने पहुंचे बिजली कर्मचारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल। गांव केरावली में चेकिंग के लिए गई विद्युत विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस को देख मारपीट कर रहे लोग भाग गए। मोबाइल छीनकर कटिया चोरी की वीडियो भी डिलीट करने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोसमा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात टीजी टू कर्मचारी संतोष कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार की शाम करीब 3:30 बजे लाइनमैन सत्यप्रकाश, मीटरकर्मी गौरव, विपिन के साथ गांव केरावली चेकिंग करने गए थे। इस दौरान एक घर से कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। गौरव ने जब वीडियो बनाना शुरू किया, तो वहां मौजूद उपभोक्ता व परिजन उग्र हो गए। घर से लाठी डंडे और बका निकाल कर ले आए और गालीगलौज करने लगे। इस दौरान नीरज, अनिल और धर्मेंद्र ने तीन चार अन्य लोगों के साथ मिलकर टीम पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से घबराकर चेकिंग करने आई टीम के लोग भागने लगे।
कर्मियों को मारपीट कर घायल कर दिया। हमले में गौरव सिंह और सत्यप्रकाश को गंभीर चोटें लगीं। वहीं अन्य कर्ओी भी चोटिल हो गए। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस को देख मारपीट कर लोग मोबाइल में बनाया गया। वीडियो भी डिलीट कर गए। पुलिस ने घायल हुए बिजली कर्मियों का मेडिकल कराया। वहीं तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। टीजी टू कर्मचारी ने चार मीटर तोड़ने, ड्रिल मशीन और मीटर सीलिंग बुक फाड़ देने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि अवैध वसूली करने आए थे
विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट की गई। जब इस बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली तो आरोप लगाया कि चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं से अभद्रता की जा रही थी। वहीं कर्मी अवैध वसूली कर रहे थे। इसी बात पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और हमला कर दिया। मोबाइल छीनने तोड़फोड़ आदि के आरोप गलत हैं।