फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

श्रीराम मंदिर निर्माण निधि: पकड़े गए ठग

Sat, 16 Jan 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime
मथुरा। सोच समझकर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग करें। कुछ ऐसे ठग भी फर्जी रसीद बनाकर मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि एकत्रित करने में जुटे हैं। ऐसा ही एक मामला मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान में जुटे संघ और विहिप के पदाधिकारियों ने पकड़ा है। इन ठगों के पास से डुप्लीकेट रसीद भी बरामद की गई है। हालांकि यह मामला पुलिस के पास इसलिए नहीं दिया गया कि रसीद छपवाने वाले ने फिर इस प्रकार की हरकत न करने के लिए संघ और विहिप पदाधिकारियों से माफी मांगी। बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान से श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान का आगाज हो गया। इसी आगाज के साथ ही संघ और विहिप पदाधिकारियों ने फर्जीवाड़ा पकड़ लिया। यह ठग मंदिर निर्माण की रसीद लेकर श्रीराम मंदिर के नाम पर सहयोग राशि मांग रहे थे। मामला पुलिस में न ले जाकर संघ और विहिप पदाधिकारियों ने उन्हें दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। अभियान के प्रमुख अमित जैन ने बताया कि फर्जी रसीदों के संग पांच लोगों को पकड़ा गया है। पकड़े गए यह युवक अपने को आगरा का बता रहे थे।
विज्ञापन

शिकायत आई तो तत्काल करेंगे कार्रवाई: मार्तंड
फिलहाल ऐसी कोई शिकायत हमारे पास नहीं आई है। अगर आती तो फर्जीवाड़ा करने वालों पर कार्रवाई की जाती। लोगों से कहा है कि इसका ख्याल रखा जाए। कोई भी ऐसा करते मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मार्तंड प्रकाश सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed