{"_id":"5d7e7f238ebc3e93a04e8065","slug":"crime-agra-news-agr40582118","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप की मौत के कारण तलाशने में जुटे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप की मौत के कारण तलाशने में जुटे परिजन
विज्ञापन
हिमांयुपूर निवासी युवक संदीप की मौत के मामले में वी मार्ट शोरुम में पहुंचे युवक के परिजन।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के हिमायूंपुर निवासी युवक संदीप की 12 सितंबर को यमुना में नहाने के दौरान डूबने से मौत के मामले में मृतक की मां एवं बहन रविवार को स्टेशन रोड स्थित वीमार्ट के शोरूम पर पहुंची। परिजनों ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। वीमार्ट के स्थानीय प्रतिनिधि का कहना है कि उस घटना से शोरूम का कोई लेना-देना नहीं है।
मोहल्ला हिमायूंपुर निवासी संदीप (19) की 12 सितंबर को यमुना में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जाने के दौरान आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में डूबने से मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। रविवार को मृतक की मां अनीता देवी, बहन प्रीती और ताऊ का बेटा सुधीर थाना दक्षिण पहुंचे। उन्होंने वीमार्ट शोरूम के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखने की बात कही। मां-बेटी ने शोरूम पर कैमरों की रिकार्डिंग को देखा।
इसके ही बाद दोनों वहां से चले गए। बहन प्रीती का कहना था कि हम लोग सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखने इसलिए आए थे यह पता चल सके कि गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम मेें उसके साथ यहां का कोई स्टाफ गया था या नहीं। प्रतिनिधि नीरज शर्मा ने कहा कि गणेश पंडाल बाहर बना था। शोरूम से उसका कोई लेना-देना नहीं। शोरूम भी दस बजे के बाद खुलता है। किसी को जल्दी बुलाने का सवाल ही नहीं है।