{"_id":"5d1b94a68ebc3e3cc94a657f","slug":"crime-agra-news-agr3942571147","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउंड बंद कराने को लेकर भिड़े दो पक्ष, थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साउंड बंद कराने को लेकर भिड़े दो पक्ष, थाना घेरा
विज्ञापन
अलीगंज। गांव अगौनापुर में मंगलवार को साउंड बंद कराने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला रफा-दफा कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बड़ी संख्या में लोग थाने आ गए और एक-दूसरे पर कार्रवाई की मांग करने लगे।
गांव अगौनापुर निवासी अंकित (24) के घर पर बालाजी का दरबार लगता है। अंकित के यहां आसपास के कई जिलों के लोग समस्याओं को लेकर आते हैं। यहां मंगलवार और शनिवार को पीड़ितों की समस्याओं समाधान किया जाता है। मंगलवार को पड़ोस में सचिन के यहां गमी थी। ऐसे में सभी लोग शोक में थे। मंगलवार को दरबार के दौरान बज रहे साउंड को पड़ोसी ने बंद करने को कहा। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया लेकिन थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। अपना इलाज करने आई महिलाओं का आरोप था कि हम लोग जब भी यहां आते हैं तो मोहल्ले के लोग छेड़छाड़ और गालियां देते हैं। आरोप है कि महिलाएं पानी पीने आई तो मोहल्ले के लोगों ने छेड़छाड़ और मारपीट कर दी। वहीं दूसरे पक्ष के सचिन ने कहा कि अंकित द्वारा साउंड को लेकर कई बार मोहल्ले वालों से विवाद हो चुका है। हमारी मां का निधन हो गया था और शांति पाठ था। हमने कई बार अंकित और उसके परिजनों को साउंड बंद करने को कहा, लेकिन ये लोग झगड़ा-आमादा पर उतारू हो गए।