फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime,accident,death,police

सड़क पार कर रहे किसान को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

Wed, 24 Mar 2021 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
crime,accident,death,police
कटरा समान (मैनपुरी)। थाना कुर्रा क्षेत्र में सौज के पास बुधवार सुबह बैंक से रुपये निकालने के बाद सड़क पार कर रहा किसान व उसका भांजा ईंट लदे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी 48 वर्षीय किसान अभिलाख सिंह उर्फ पप्पू बुधवार सुबह गांव सौंज के पास आर्यावर्त बैंक से रुपये निकालने गए थे। उनके साथ उनका भांजा भी था। रुपये निकालने के बाद दोनों बैंक से बाहर आए। वाहन पकड़ने के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी मार्ग से गुजर रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे में अभिलाख की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ ही उनका भांजा भी घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोग एकत्र हो गए। इस बीच चालक ट्रैक्टर छोड़ कर वहां से भाग गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed