फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cricketer Deepti Sharma Arrives in Agra, Watch Her Grand Welcome

Deepti Sharma: वर्ल्डकप जीतने के बाद पहली बार दीप्ति शर्मा पहुंची आगरा...10 किमी लंबा रोड शो, उमड़ी भीड़

Thu, 13 Nov 2025 02:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Nov 2025 02:08 PM IST
सार

विश्वकप विजेता दीप्ति शर्मा के स्वागत में  पूरा शहर उमड़ पड़ा। वे तय कार्यक्रम के अनुसार होटल भावना क्लार्क इन तिराहे पर पहुंची। यहां खुली गाड़ी में रोड शो शुरू हुआ। 
 

विज्ञापन
Cricketer Deepti Sharma Arrives in Agra, Watch Her Grand Welcome
दीप्ति शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय महिला टीम को विश्वकप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली शहर की बेटी दीप्ति शर्मा का बृहस्पतिवार को भव्य स्वागत किया गया। उनके सम्मान में आवास विकास स्थित होटल भावना क्लार्क्स इन तिराहे से रोड शो शुरू हुआ। दोपहर एक बजे शुरू हुआ 10 किमी लंबा रोड शो शाम करीब पांच बजे स्टार नेक्स्ट अकादमी के मैदान पर समाप्त हुआ, जहां उन्हें सम्मानित किया गया। पांच घंटे के रोड शो के दौरान भी विश्व विजेता बेटी पर शहरवासियों ने जमकर प्यार लुटाया। रोड शो में हजारों लोग उमड़े।
विज्ञापन


विश्वकप जीतने के बाद बृहस्पतिवार को दीप्ति पहली बार शहर पहुंचीं। सबसे पहले उनका भावना क्लार्क्स इन होटल के बाहर डीसीए अध्यक्ष सुनील जोशन, पूर्व क्रिकेटर हेमलता काला और पूनम यादव ने स्वागत किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने दीप्ति पर फूल बरसाए। दीप्ति शर्मा जिंदाबाद आगरा की शान दीप्ति शर्मा जैसे नारे लगाए। इसके बाद गुब्बारे उड़ाकर रोड शो की शुरुआत की गई।
विज्ञापन


जैसे-जैसे रोड शो बढ़ता गया धीरे-धीरे हजारों लोग शामिल हो गए। जगह-जगह दीप्ति पर फूलों की बारिश की गई। महिलाएं, बच्चे और युवा दीप्ति की एक झलक पाने के लिए घंटों सड़क किनारे खड़े रहे। कई स्कूली छात्रों और खिलाड़ियों ने तिरंगा लहराकर उनका अभिनंदन किया। रोड शो में यूपीसीए और डीसीए आगरा के पदाधिकारी भी शामिल रहे। दीप्ति ने पूरे रास्ते मुस्कुराते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टार नेक्स्ट अकादमी के मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में दीप्ति को फूलों की माला, शॉल और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। दीप्ति के सम्मान में बजते देशभक्ति गीतों और जयघोषों ने पूरे माहौल को गर्व और उत्साह से भर दिया। इस मौके पर उनके पिता श्रीभगवान शर्मा, मां सुशीला देवी और भाई सुमित शर्मा भी मौजूद रहे।

विश्वकप जीत में निभाई अहम भूमिका
महिला विश्वकप ने दीप्ति शर्मा ने गेंद के साथ ही बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने नाै मैचों में 215 रन बनाए और 22 विकेट भी लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी मिला। फाइनल मैच में दीप्ति ने 58 रन बनाने के साथ ही पांच विकेट भी लिए थे।






 

दीप्ति का रहा कड़ा सुरक्षा घेरा, दूसरे वाहन किए गए डायवर्ट
नगर आगमन पर विश्वकप विजेता क्रिकेटर दीप्ति शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। रोड शो में यातायात बाधा न बने, इसके लिए अन्य वाहनों के रूट डायवर्ट किए गए। फूलों से सजी खुली गाड़ी में सवार दीप्ति शर्मा की सुरक्षा में एक महिला सब इंस्पेक्टर, चार महिला सिपाही और एक पुरुष सिपाही सवार थे। आगे-पीछे भी पुलिस के वाहन चल रहे थे। रोड शो पर ड्रोन से भी निगाह रखी गई। होटल भावना क्लार्क्स के पास दीप्ति के पहुंचने से पहले ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

दीप्ति के आते ही पुलिस ने उनके वाहन को अतिरिक्त सुरक्षा घेरे में ले लिया। उन्हें स्वागत मंच तक पहुंचाया। हजारों प्रशंसकों की भीड़ से निकालते हुए दीप्ति को रोड शो के लिए खुली गाड़ी पर पहुंचाया गया। काफिले में आगे एसीपी की गाड़ी चल रही थी। पीछे पुलिस की गाड़ियां थी। पैदल चल रहे पुलिसकर्मी भी दृष्टि रखे थे। एक पुलिस वाहन रोड शो के पहुंचने से पहले ही अगले चौराहे पर पहुंच जा रहा था। वहां तैनात यातायात पुलिसकर्मी अन्य वाहनों के रास्ते बैरिकेडिंग कर रोक देते थे। रोड शो के आगे और पीछे से आने वाले दूसरे वाहनों को करीब आधा किलोमीटर तक प्रतिबंधित किया गया। हर चौराहे पर तैनात पुलिस ने मार्ग डायवर्ट किए। काफिले के अगले पड़ाव पर पहुंचने पर ही मार्ग को खोला जा रहा था।

रोड शो से लगा जाम
रोड शो के दौरान मार्गों के बंद करने से रास्ते में करीब-करीब हर मार्ग पर वाहनों की कतारें रहीं। पानी की टंकी तिराहे पर जगदीशपुरा की ओर से आने वाले वाहनों का जाम लगा। कारगिल चौराहे पर सिकंदरा की ओर से आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लगीं। करकुंज, कैला देवी रोड पर भी जाम लगा। इसी तरह बोदला, मारुति एस्टेट से अन्य मार्ग पर कई जगह वाहन चालक जाम में फंसे रहे।

डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन एसीपी, पांच एसएचओ, सौ पुलिस और महिला सिपाही की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके साथ यातायात पुलिस और थाना पुलिस अपने अपने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए लगी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed