UP News: पुलिस रिमांड में टूट गए सटोरिये अंकुश के तीन साथी, उगले कई राज
कमला नगर पुलिस ने सटोरिये अंकुश के तीन साथियों को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कई जानकारी दीं, कुछ और नाम भी बताएं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में क्रिकेट सट्टे के बड़े बुकी अंकुश मंगल के तीन साथियों अंशुल अग्रवाल, तरुण खन्ना और संजय कुमार अग्रवाल को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को कस्टडी रिमांड पर लिया। उन्हें थाना कमला नगर लाकर पूछताछ की। आरोपियों ने कई जानकारी दीं, कुछ और नाम भी बताएं हैं। अब पुलिस उनकी पड़ताल में लगी है।
चार जून को थाना न्यू आगरा में बुकी अंकुश मंगल, उसके साथी अंशुल अग्रवाल, तरुण खन्ना, संजय अग्रवाल, आशीष सिंघल, सौरभ अग्रवाल और राजेंद्र उर्फ राजू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। छह जून को अंकुश मंगल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 18 जून को अंशुल, संजय और तरुण कोर्ट में समर्पण कर जेल चले गए। पुलिस ने आरोपियों की कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर सात घंटे की रिमांड स्वीकृत हुई।
विवेचना एसओ कमला नगर विपिन गौतम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे तीनों आरोपियों को रिमांड पर लिया गया। उन्हें थाने लाया गया। पूछा गया कि गैंग में कौन लोग शामिल हैं। यह धंधा कैसे और किसके सहयोग से करते हैं। उन्होंने कई जानकारी दी हैं।
फरार पर 25-25 हजार का इनाम
पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपी अंकुश के लिए अंशुल, तरुण और संजय लोगों से रुपये लाने का काम करते थे। हिसाब-किताब रखते थे। आगरा और दिल्ली में रहकर ये काम करते थे। गैंग में कई और लोग हैं। उनके भी नाम बताए हैं। पुलिस अब उनके बारे में पता कर रही है। शाम चार बजे तीनों को जेल में दाखिल कर दिया गया। तीन साथी आशीष, सौरभ और राजेंद्र फरार हैं। उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।