फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Created a fake ID and posted someone else's photo, misbehaved with a woman.

Agra News: फेक आईडी बनाकर लगाया दूसरे का फोटो, महिला से अभद्रता

Thu, 29 Jan 2026 03:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 29 Jan 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Created a fake ID and posted someone else's photo, misbehaved with a woman.
खंदौली। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आरोपी ने फेक आईडी से अकाउंट बनाकर दूसरे का फोटो लगा लिया और मैसेज के माध्यम से महिला से अभद्रता की। पीड़िता ने पुलिस को मामले की तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि किसी व्यक्ति ने महिला की तस्वीर को गलत संदर्भ में प्रयोग कर सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया। इससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा और वैवाहिक जीवन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। आरोप यह भी है कि आरोपी ने डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) में महिला के चचेरे भाई की फोटो लगाकर उसका भी दुरुपयोग किया। पीड़िता ने थाना खंदौली में तहरीर देकर स्क्रीनशॉट सहित अन्य डिजिटल साक्ष्य पुलिस को सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed