फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Create problems for the administration announced a siege of the Taj Mahal

पीएम से बात करवाएं तो बोलें...

Fri, 23 Jan 2015 01:55 AM IST
ब्यूराे, अमर उजाला
ब्यूराे, अमर उजाला Updated Fri, 23 Jan 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
27 को ताजमहल के घेराव की घोषणा प्रशासन के लिए समस्या बन रहा है। गुरुवार को एसपी सिटी और एडीएम सिटी ने खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति के साथ अन्य बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों संग वार्ता कर कार्यक्रम टलवाने की कोशिश की। अधिकारियों ने कहा कि ओबामा राष्ट्रीय अतिथि हैं। उनके  विरोध से देश की छवि खराब होगी। इस पर वकीलों ने साफ कहा कि पीएम के बात किए बिना कार्यक्रम में बदलाव संभव नहीं है।
विज्ञापन

खंडपीठ आंदोलन संघर्ष समिति के अध्यक्ष केडी शर्मा ने कहा कि 25 जनवरी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुलाकात कर आश्वस्त कर दें कि बजट सत्र के दौरान खंडपीठ स्थापना की मांग का निस्तारण कर देंगे। तभी आगे सोचा जाएगा। उन्होंने कहा कि ओबामा के ताज दर्शन के विरोध का फैसला सोच समझ कर लिया गया है। अधिवक्ता बिजेंद्र रावत ने कहा कि यह गंभीर मुद्दा है, इस पर सर्व सम्मति से ही कोई फैसला होगा। बैठक में विजय शर्मा, लोकेंद्र शर्मा, सुरेंद्र लाखन, अशोक चौबे, जगत सिंह फौजदार, टीपी सिंह, लाल बहादुर राजपूत, वेद प्रकाश, संजय वर्मा, राजीव उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

अब 24 को जाम, आज अनशन
 आगरा। दीवानी में संघर्ष समिति की बैठक में फैसला किया गया कि मौसम खराब होने के चलते 22 को हाईवे जाम का कार्यक्रम अब 24 जनवरी को होगा। 23 जनवरी को अधिवक्ता दीवानी बार में अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद अपना धर्म निभाएं
आगरा। संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी मनीष सिंह के अनुसार गुरुवार को दीवानी में हुई बैठक में यह कहा गया कि मंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया आगरा के सांसद होने का धर्म निभाएं। उनके प्रतिनिधि पंचायत में आकर विरोध प्रदर्शन में सांसद के शामिल होने का वादा भी कर गए हैं।

ओबामा का स्वागत : कठेरिया
आगरा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया ने शहर जनता और अधिवक्ताओं से अपील की है कि ‘अतिथि देवो भव:’ का संदेश देते हुए वह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का स्वागत करें। उन्होंने कहा है कि जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट के अनुसार हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना के लिए हम पूरी तरह से प्रयासरत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed