फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crazy youth molests girl in Agra threatens to spoil her face by pouring acid

सिरफिरे की धमकी: 'मुझसे शादी कर लो नहीं तो तेजाब से चेहरा बिगाड़ दूंगा', दहशत में युवती व परिवार

Sat, 08 Apr 2023 11:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Apr 2023 11:47 PM IST
सार

आगरा में एक सिरफिरा युवक घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ करता है। कहता है कि मुझसे शादी कर लो नहीं तो तेजाब से चेहरा बिगाड़ दूंगा। इससे युवती व उसका परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Crazy youth molests girl in Agra threatens to spoil her face by pouring acid
युवती से छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में युवती को शाहदरा का एक सिरफिरा युवक परेशान कर रहा है। पहले रास्ते में फिर एक दिन घर में घुसकर छेड़छाड़ की। परिजनों को धमकाया। कहा कि या तो बेटी की शादी मुझसे करा दो वरना तुम्हारी बेटी का चेहरा तेजाब से बिगाड़ दूंगा। बेटे को भी जान से मार डालूंगा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जहां भी शादी करोगी, वहां पहुंचकर हंगामा कर दूंगा

ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र की युवती ने पुलिस को बताया कि शाहदरा निवासी हिमांशु से पहले जान-पहचान थी। अब वह परेशान कर रहा है। रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देता है। कहता है कि या तो मुझसे शादी कर लो नहीं तो तुम्हें कहीं का नहीं छोडूंगा। तुम जहां भी शादी करोगी, वहीं पहुंच कर हंगामा कर दूंगा। 

विज्ञापन

पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार 

बीती 17 मार्च को छत के रास्ते घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट की। फिर 26 मार्च की शाम घर पर आ गया। मां को धमकी दी। कहा कि या तो मेरी शादी करा दो नहीं तो मैं तुम्हारे बेटे को जान से मार दूंगा। घर से निकलना मुश्किल हो गया है। परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी आनंद प्रकाश का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed