{"_id":"657d58a0aa8679c10205ba47","slug":"cracks-in-many-houses-due-to-waterlogging-on-the-highway-in-khandauli-agra-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंदौली में हाईवे पर जलभराव: मकानों में आई दरार, ग्रामीणों को सता रहा ये डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंदौली में हाईवे पर जलभराव: मकानों में आई दरार, ग्रामीणों को सता रहा ये डर
Sat, 16 Dec 2023 01:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:28 PM IST
सार
10 वर्ष पूर्व सड़क के दोनों तरफ पटरी पर बनाये नालों को टोल वसूल रही कंपनी ने अधूरे छोड़ दिया था। नाला निर्माण के बाद से ही कस्बे में लाल मंदिर के आसपास जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
दरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-हाथरस रास्ट्रीय राजमार्ग कस्बा खंदौली में हाइवे पर जलभराव से ग्रामीणों के मकान में दरारें आने लगी हैं। लोगों को घर ढहने का डर सता रहा है। बताया गया है कि 10 वर्ष पूर्व सड़क के दोनों तरफ पटरी पर बनाये नालों को टोल वसूल रही कंपनी ने अधूरे छोड़ दिया था। नाला निर्माण के बाद से ही कस्बे में लाल मंदिर के आसपास जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं।
सड़क पर जलभराव होने के बाद सड़क निर्माण करने वाली ब्रजभूमि कंस्ट्रक्सन कम्पनी ने लाल मंदिर से जुड़े खेत में पानी को छोड़ दिया, जिसकी वजह से 18 बीघा खेत में पानी भरा हुआ है। लगातार पानी जमा रहने की वजह से मंदिर की दीवार में भी दरार पड़ गई है। जिसकी वजह से ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं सड़क पर जल भराव के कारण सड़क में गड्ढे हो गए हैं, जिसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
इसके साथ ही लंबे जाम का भी सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है की जलभराव के कारण सड़क किनारे बने हरी शंकर, राजू उपाध्याय, शिशुपाल सिंह, देवकी नंदन के मकानों में दरारे आ गई है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने बरोस टोल प्लाजा पर टोल वसूली का काम कर रही ब्रजभूमि कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनय वर्मा का घेराव किया। साथ ही सड़क के पानी को मंदिर के खेत में जाने से जेसीबी लगाकर रोक दिया है।
विज्ञापन
वहीं मकान में आई दरारों को लेकर मुआवजे की मांग की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है की जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों द्वारा टोल का घेराव कर टोल को अनिश्चितकालीन के लिए फ्री कर दिया जाएगा। कंपनी के प्रोजेक्ट इंचार्ज विनय वर्मा का कहना है की घरों व कॉमर्शियल कार्य करने वाले लोगों का पानी सड़क पर आ रहा है। इसके लिये प्रसाशन के लिये पत्र लिखा चुका है।