फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crackdown on Coal-Fired Tandoor: Agra Dhaba Fined Rs 10,000 for Violating Pollution Norms

सख्ती: कोयले से जल रहा था तंदूर, आगरा के इस ढाबे पर 10 हजार का जुर्माना; ये चेतावनी भी दी गई

Fri, 04 Sep 2026 10:07 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 04 Sep 2026 10:07 AM IST
सार

टीटीजेड में कोयले के इस्तेमाल पर रोक के बावजूद फतेहाबाद रोड स्थित सुड्डा पंजाबी ढाबे पर कोयले से तंदूर जलता मिला। नगर निगम की टीम ने कोयला बुझाकर ढाबा संचालक से 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला और दोबारा गलती पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
 

विज्ञापन
Crackdown on Coal-Fired Tandoor: Agra Dhaba Fined Rs 10,000 for Violating Pollution Norms
सुलग रहीं कोयले की भट्ठियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी टीटीजेड में कोयले से तंदूर और भट्ठियां जल रही हैं। फतेहाबाद रोड पर नगर निगम ने बृहस्पतिवार को सुड्डा पंजाबी ढाबा पर छापा मारा तो कोयले से संचालित तंदूर जलता मिला। निगम ने कोयला बुझाने के साथ ही एनजीटी के आदेश के तहत 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन


नगर निगम के जेडएसओ योगेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में टास्क फोर्स ने फतेहाबाद रोड पर ढाबे पर कार्रवाई की। इसके बाद अतिक्रमण करने पर रईस संदूक वाला से एक हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला। निगम अधिकारियों ने ढाबा संचालक से कहा कि दोबारा कोयले से तंदूर जलाया तो जुर्माने के साथ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कोयला और अन्य प्रदूषणकारी ईंधन से संचालित भट्ठियों की लगातार निगरानी की जा रही है। होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले तंदूरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed