{"_id":"6767195e6e07b8d1d201faa4","slug":"cow-smuggler-with-reward-of-rs-25-thousand-arrested-in-encounter-kasganj-news-c-175-1-mt11003-125328-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 25 हजार का इनामी गो तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 25 हजार का इनामी गो तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार
Sun, 22 Dec 2024 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली सदर पुलिस ने शुक्रवार की रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी गो तस्कर को गिरफ्तार किया। जबकि दो बदमाश अंधेरे का लाभ उठाते हुए भागने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से कब्जे से एक बाइक, तमंचे के साथ कारतूस बरामद किया है।
सदर कोतवाली पुलिस शुक्रवार की रात को चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांव ततारपुर के जंगल हजारा नहर भूल भुलैया पुल के पास से एक बाइक आती दिखी। बाइक पर तीन लोग सवार थे। पुलिस ने बाइक को रोकने का प्रयास किया, इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने बदमाशों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन बदमाशों ने फायर करना जारी रखा।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि दो अन्य बदमाश अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम बबलू पुत्र अयूब, पता- निवासी मोहल्ला हिदायत नगर थाना कासगंज बताया। बदमाश के पास से एक बाइक, तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।