फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cow

गोवंशों से परेशान किसानों का धरना शुरू

Thu, 23 Jan 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
cow
23एमएनपी-32-घिरोर के गांव पचावर में प्रदर्शन करते किसान - फोटो : MAINPURI
घिरोर, मैनुपरी। गोवंशों से परेशान करीब छह गांवों के ग्रामीणों ने गांव पचावर में बृहस्पतिवार को धरना शुरू कर दिया। इससे पहले उन्होंने सैकड़ों गोवंशों को एकत्रित कर गांव के पुराने जूनियर विद्यालय में बंद कर दिया। ग्रामीण गोशाला निर्माण की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को घिरोर क्षेत्र के गांव पचावर, नगला पुनु, नगला अंती, नगला रामा, भगायी, रामनगर, विक्रमपुर और नगला मंगली के किसानों ने गोवंशों को एकत्रित किया। उन्होंने पचावर के पुराने जूनियर स्कूल में करीब 250 गोवंशों को बंद कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गोवंशों के कारण उनकी फसलें बर्बाद हो गई हैं। ऐसे में उन्होंने पचावर में ही ग्राम पंचायत की जमीन पर गोशाला निर्माण कराने की मांग शुरू कर दी। इसके लिए ग्रामीण धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे नगला पुनु के प्रधान संजीव मिश्रा और पचावर के प्रधान चंद्रभूषण सिंह यादव ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे किसी भी हाल में मानने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद उच्चाधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई। हालांकि कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं ग्रामीण गोशाला निर्माण की मांग को लेकर धरने पर डटे रहे। धरने में किसान प्यारेलाल, फौरन सिंह, छोटे सिंह, रंजीत, अजय कुमार, बाबू, विनोद, राजपाल, रामनरेश, हरिश्चंद्र, नवीन, जितेंद्र, छविराम, प्रदीप, विमलेश, वीरेश्वर, वीरेंद्र, सोनेलाल, विनोद, रामअवतार, भूरे, पप्पू, भुवनेश, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed