बेटे के जन्म पर हर्ष फायरिंग, पड़ोसी की गाय को लगी गोली, मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद शहर के मोहल्ला आनंदनगर ककरऊ में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली पड़ोस में बंधी गाय के पेट में लग गई। गाय के गोली लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ सिटी संजय वर्मा सहित काफी फोर्स पहुंच गया।
घायल गाय का उपचार कराने के लिए डॉक्टर बुलाए गए, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण गाय को मथुरा भेज दिया गया। वहीं फायरिंग करने वाले फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि हर्ष फायरिंग में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
घटना शुक्रवार की है। ककरऊ निवासी गौरव यादव के घर बेटे का जन्म हुआ तो उसने खुशी में लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली पड़ोसी सुनील कुमार की गाय के पेट में लग गई।
मौके पर पहुंचा पुलिस फोर्स
गोली लगते गाय जमीन पर गिर पड़ी। पशुपालक सुनील ने इसकी सूचना डायल 100 पर दी। सूचना पर डायल 100 की टीम के साथ सीओ सिटी संजय वर्मा, एसएचओ उत्तर नईम खान के ही साथ थाना पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे।
पुलिस फोर्स के पहुंचने से पूर्व ही गौरव के साथ उसके परिवार के सदस्य फरार हो गए। सीओ सिटी ने गाय के घायल होने की सूचना सीबीओ डॉ. प्रभंजन शुक्ला को दी। सूचना पर पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे।
उन्होंने गाय को मथुरा में वेटरनिटी कॉलेज में रेफर करने को कहा। इसके बाद सीओ सिटी संजय वर्मा ने गाय को मथुरा भेजा। सीओ सिटी ने कहा हर्ष फायरिंग के मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।