फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Covid Patient Old Woman Died In Mathura Sonkh 12 New Positive Case Today

कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ा, कान्हा की नगरी में 12वीं मौत से खलबली, बढ़ा मरीजों का आंकड़ा

Tue, 30 Jun 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 30 Jun 2020 12:04 AM IST
सार

  • 20 और मरीज निकले कोरोना पॉजिटिव
  • संख्या हुई 343

विज्ञापन
Covid Patient Old Woman Died In Mathura Sonkh 12 New Positive Case Today
कोरोना वायरस फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में सोमवार को सौंख निवासी वृद्ध महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वहीं 20 नए केस मिले हैं। इस प्रकार जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 343 हो गई है। कस्बा में कोरोना से पहली मौत है।
विज्ञापन


सौंख में मेडिकल स्टोर के दो कर्मचारियों के साथ एक शिक्षक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। तीनों की जांच निजी लैब से कराई गई थी। इनमें से दो मेडिकल कर्मचारियों की रिपोर्ट और पूर्व में मिले संक्रमित पांच और मरीजों को सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सूची में शामिल कर लिया है। 20 नए केस मिलने से अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 343 हो गई है।
विज्ञापन


यूपीः नहीं गूंजेंगे गिरिराज जी के जयकारे, मुड़िया पूर्णिमा मेला निरस्त के बाद जानिए गोवर्धन की व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को कस्बा सौंख में कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। पिछले कई दिनों से कस्बा के व्यापारी नेता की कोरोना संक्रमित 63 वर्षीय मां बीमार थीं। जिनका फरीदाबाद में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान कोरोना की जांच की गई थी। बुजुर्ग महिला संक्रमित निकलीं। महिला के संपर्क में आए दो व्यापारी नेता समेत दो पुत्र भी कोरोना संक्रमित निकले थे। सोमवार को महिला जंग हार गईं और दोपहर को मौत हो गई। वहीं कस्बा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रैंडम सैंपल लिए गए।

सोमवार को दो युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से खलबली मच गई। यह मेडिकल स्टोर के कर्मचारी हैं। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के एक शिक्षक पिछले दिनों से बीमार चल रहे थे। शिक्षक को नयति अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शिक्षक कोरोना संक्रमित निकले। नगर पंचायत ने मेडिकल संचालक के घर के क्षेत्र को हॉटस्पॉट क्षेत्र बनाया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बताया कि जिले में 20 और संक्रमित मिले हैं। इस प्रकार संख्या बढ़कर 343 हो गई है।

पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट आई निगेटिव 
खायरा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी की पॉजिटिव रिपोर्ट के आने के बाद क्वारंटीन किए गए पुलिसकर्मियों की निगेटिव रिपोर्ट आई है। खायरा चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद चौकी को सील कर खायरा चौकी इंचार्ज सहित दस पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed