{"_id":"5edcff778ebc3e90602ac62a","slug":"covid-patient-of-10-days-child-defeat-corona-virus-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: फिरोजाबाद में 10 दिन के बच्चे ने जीती कोरोना से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeCoronaSe: फिरोजाबाद में 10 दिन के बच्चे ने जीती कोरोना से जंग
Mon, 08 Jun 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:05 AM IST
सार
'योद्धा' बनकर अपनी मां के साथ घर लौट आया है
विज्ञापन
कोरोना वायरस को मात देने वाले पुत्र के साथ मां गोल्डी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड-19 से दुनिया जंग लड़ रही है। पूरे विश्व में कोरोना से लाखों जान जा चुकी हैं। लोग अपने हौसलों से कोरोना को मात भी दे रहे हैं। सुहागनगरी में 10 दिन के बच्चे ने भी कोरोना से जंग जीत ली। वह योद्धा बनकर अपनी मां के साथ घर लौट आया है।
हिमांयूपुर निवासी महिला का विगत दिनों महिला अस्पताल में प्रसव हुआ था। प्रसव के बाद महिला का कोरोना सैंपल लिया गया तो वह 28 मई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद महिला को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
नवजात भी जांच में 30 मई को पॉजिटिव आया। उस समय नवजात सिर्फ चार दिन का था। नवजात के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी पर उसकी मां समेत अन्य परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद लाड़ले को बचाने के लिए उसकी मां ने स्तनपान कराया और मां का दूध नवजात के लिए अमृत साबित हुआ।

अब छह दिन बाद नवजात योद्धा बनकर उभरा और उसने कोरोना को मात दे दी। नवजात के दस दिन होने पर उसकी और उसकी मां की रिपोर्ट कराई गई तो वह निगेटिव आई। अब मां और उसके नवजात बेटे को कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
सबसे कम उम्र का जनपद का पहला मामला
महज चार दिन की उम्र में ही नवजात कोरोना से संक्रमित हो गया लेकिन मां की ममता के आगे कोरोना भी हार गया। महज 10 दिन की उम्र में नवजात कोरोना से जंग जीतकर अपने घर लौट आया। जनपद में सबसे छोटी उम्र का कोरोना संक्रमण होने का पहला मामला है। खास बात है कि सबसे कम उम्र के बच्चे ने कोरोना को मात दी।
223 लोगों ने दी कोरोना को मात
जनपद में तीन सौ से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं और 18 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 223 लोग कोरोना को मात देकर अपने घरों पर लौट चुके हैं। वहीं अब तक जिले में 5500 से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है।