{"_id":"5ea706e78ebc3e906e127c34","slug":"covid-19-tests-positive-after-death-of-mathura-resident-young-man-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: मथुरा के युवक की मौत के बाद जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव, एसएन में था भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: मथुरा के युवक की मौत के बाद जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव, एसएन में था भर्ती
Tue, 28 Apr 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Apr 2020 12:20 AM IST
सार
- आगरा के एसएन हॉस्पिटल में हुई थी मथुरा के युवक की मौत
- परिवार के छह लोगों को क्वारंटीन किया गया, सैंपल जांच को भेजे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज में भर्ती मथुरा निवासी युवक की मौत के बाद उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इससे मथुरा में हड़कंप मच गया। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके चौबिया पाड़ा स्थित घर पहुंची।
मृतक के परिवार के छह लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में कई और लोगों के सैंपल लेकर जांच की है। परिवार के अन्य लोगों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है।
19 अप्रैल को एसएन में किया गया था भर्ती
चौबियापाड़ा निवासी युवक को लिवर इंफेक्शन के कारण 19 अप्रैल को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। यहां 24 अप्रैल की शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। सोमवार की दोपहर युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
सीएमओ डॉ. शेर सिंह ने बताया कि युवक लिवर की परेशानी के कारण एसएन में भर्ती था, जहां 24 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। उसके परिवार के छह लोगों को क्वारंटीन (एकांतवास) में रखा गया है।
मजदूर का दोबारा लिया सैंपल
करनाल से घर फतेहपुर जा रहे मजदूर की स्वास्थ्य विभाग ने दोबारा सैंपल लेकर जांच के लिए अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा है। उसके दो भाइयों के भी सैंपल लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट आने का इंतजार है।