फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cousins drowned in Yamuna While bathing in Agra divers saved one and other went missing

Agra News: नहाते समय यमुना में डूबने लगे चचेरे भाई, बाहर खड़े दोस्त ने मचाया शोर; एक को बचाया गया, दूसरा लापता

Tue, 27 Jun 2023 11:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Jun 2023 11:40 PM IST
सार

आगरा में नहाते समय चचेरे भाई यमुना में डूबने लगे। बाहर खड़े दोस्त ने शोर मचाया तो गोताखोरों ने एक को बचा लिया। दूसरा लापता हो गया। 

विज्ञापन
cousins drowned in Yamuna While bathing in Agra divers saved one and other went missing
Agra News: यमुना नदी में डूबा लापता विमल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में वाटर वर्क्स में यमुना में मित्रों संग नहाने आए चचेरे भाई गहरे पानी में डूब गए। मित्रों के शोर मचाने पर लोग आ गए। एक युवक ने एक किशोर को बचा लिया, जबकि दूसरे का पता नहीं चल सका। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश की।

विज्ञापन


बल्केश्वर स्थित लाल मस्जिद निवासी 13 साल का विमल और उसका चचेरा भाई विकास मंगलवार सुबह 11 बजे यमुना में नहाने के लिए आए थे। उनके साथ मोहल्ले के इशांत, यीशु, कलुआ और लकी भी थे। विमल और विकास गहरे पानी में चले गए। विमल डूब गया, जबकि विकास एक गड्ढे में फंस गया। किनारे पर खड़े दोनों के मित्रों ने शोर मचा दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-गांव-गांव घूमीं डिंपल यादव: हादसा और हत्या में जान गंवाने वालों के परिजन से मिलीं, हर संभव मदद का दिया भरोसा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर एक युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। वह विकास को बाहर निकाल लाया। दूसरी तरफ विमल बह गया। घटना की जानकारी पर परिजन पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश कराई, लेकिन उनका पता नहीं चला। थाना छत्ता पुलिस ने बताया कि किशोर की बुधवार को भी तलाश कराई जाएगी।

यह भी पढ़ेंः-बैरंग लौटी बरात: घोड़ी चढ़ा दूल्हा और DJ पर हो रहा था डांस, ये हरकत देख दुल्हन का मूड खराब, नहीं पहनाई वरमाला

कान्हा ने बचा ली जान

लंगड़े की चौकी निवासी कान्हा काम की तलाश कर रहे हैं। मंगलवार सुबह यमुना किनारे बैठकर खाना खा रहे थे। तभी बच्चों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर उन्होंने देखा। पता चला कि दो किशोर तेज बहाव में बह रहे थे। कान्हा को तैरना आता है। इसलिए वो यमुना की तरफ भागे और कूद गए। वह विकास को बाहर निकाल लाए, जबकि विमल नहीं निकल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed