फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cousins along with friends molest teenage girl

Agra News: चचेरे भाइयों ने दोस्तों के साथ मिलकर की किशोरी के साथ छेड़छाड़

Sun, 26 May 2024 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 26 May 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Cousins along with friends molest teenage girl
कासगंज। थाना सिंकदरपुर वैश्य क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ उसके ही चचेरे भाइयों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार, किशोरी शुक्रवार की रात्रि में पास में ही स्थित अपने चाचा के घर किसी काम से गई थी। वहां उसके दोनों चचेरे भाईयों के साथ दो दोस्त भी मौजूद थे। आरोप है कि चारों ने मिलकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। किशोरी ने विरोध करने पर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। इसके बाद किशोरी किसी तरह वहां से भाग कर अपने घर पहुंची। घर पहुंचकर उसने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजन सन्न रह गए। मामले में पीड़िता के पिता ने शनिवार की देर शाम थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी भूदेव प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed