फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cousin killed dispute about applying water in field Mathura crime news

 Murder in Mathura: चचेरे भाई ने की फावड़ा मारकर हत्या, खेत में पानी लगाने को लेकर हुआ था विवाद

Sat, 04 Jun 2022 01:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Jun 2022 01:59 PM IST
सार

जिले में शनिवार सुबह खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में चचेरे भाई ने फावड़े से प्रहार कर शख्स की हत्या कर दी। घटना के बाद परिवारीजनों  में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Cousin killed dispute about applying water in field Mathura crime news
घटना के बाद मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़ व जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में कोसीकलां के गांव शेर नगर में संपित्त के विवाद में भाई द्वारा भाई की हत्या का मामला अभी थमा नहीं था कि गांव बुखरारी में शनिवार की सुबह खेत पर पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में चचेरे भाई ने भाई की फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। इससे गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

  
ये है घटना 

जानकारी के अनुसार गांव बुखरारी निवासी बाबू करीब 50 वर्ष शनिवार को अपने खेत में पानी लगा रहा था। तभी  उसका चचेरा भाई ध्यानी वहां आ गया। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि ध्यानी ने वहां पड़े फावड़े से बाबू पर प्रहार करने शुरू कर दिए, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल हुए बाबू ने कुछ देर में दम तोड़ दिया। ध्यानी जब हत्या करके भाग रहा था, तभी पड़ोसी खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने उसे देख लिया। इसकी सूचना गांव के लोगों और परिवारिजनों को दी। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए। जानकारी के बाद शाहपुर चौकी प्रभारी अमित आनंद फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। तत्पश्चात एसपी ग्रामीण श्रीश चंद, सीओ वरुण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी भी मौके पर आ गए। पुलिस ने घटनास्थल से घटना में प्रयोग किए गए फावड़े को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक बाबू के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ वरुण कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। वहीं आरोपी ध्यानी की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed