{"_id":"65ee9c818d179e901f0c69ce","slug":"cousin-brother-in-law-proposed-to-marry-widow-sister-in-law-mother-in-law-did-not-like-burnt-with-hot-milk-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: विधवा भाभी से शादी के लिए मौसेरे देवर ने दिया प्रस्ताव, सास को नहीं आया पसंद; गर्म दूध से जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: विधवा भाभी से शादी के लिए मौसेरे देवर ने दिया प्रस्ताव, सास को नहीं आया पसंद; गर्म दूध से जलाया
Mon, 11 Mar 2024 11:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 11 Mar 2024 11:24 AM IST
सार
विधवा को मौसेरे देवर से शादी की सोचने पर सास ने गर्म दूध से जला दिया। इससे विधवा का चेहरा बुरी तरह जल गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र में विधवा ने मौसेरे देवर की ओर से आए शादी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। विधवा का आरोप है कि इस पर नाराज सास ने बहू को गर्म दूध से जला दिया। हरीपर्वत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वजीरपुरा के होली वाला चौराहा निवासिनी पूजा ने पुलिस को बताया कि अक्तूबर 2023 में पति की असामयिक मौत हो गई थी। घर में पहले से मौसेरे देवर का आना-जाना था। कुछ दिन पहले उसने शादी करने का प्रस्ताव रखा। बच्चों को पालने का वादा किया। इस पर बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्होंने शादी के लिए हां कर दी।
पूजा का आरोप है कि इसका पता चलने पर मौसेरी सास पुष्पा, जेठानी ममता और ननद मंजू आईं, गालीगलौज करने लगीं। विरोध पर मारपीट की। सास ने खौल रहा दूध शरीर पर फेंक दिया, जिससे उनका चेहरा जल गया। हरीपर्वत थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी महिलाओं की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।