फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Court sentenced life imprisonment to man convicted of raping girl in Agra

Agra: बालिका से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, घर के बाहर खेल रही ढाई साल की मासूम को उठा ले गया था अभियुक्त

Wed, 06 Sep 2023 12:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Sep 2023 12:00 AM IST
सार

आगरा में कोर्ट ने बालिका से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अभियुक्त घर के बाहर खेल रही ढाई साल की मासूम को उठा ले गया था। 

विज्ञापन
Court sentenced life imprisonment to man convicted of raping girl in Agra
कोर्ट का आदेश - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट परवेज अख्तर ने अबोध बालिका से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में आरोपी भानु को दोषी पाया। उसे कठोर आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

विज्ञापन


मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का है। 16 जून 2018 की शाम ढाई साल की बालिका घर के बाहर खेल रही थी। तभी भानु बालिका को उठा ले गया। बालिका के चीखने पर भानु भाग गया। पिता ने तहरीर दी। इस पर दुष्कर्म, दलित उत्पीड़न और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- कातिल सांड: बाइक सवारों पर हमला करके एक को मार डाला, साथी की हालत नाजुक; बाजार से सामान लेकर लौट रहे थे घर

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की प्रभावी पैरवी, 65 दोषियों को सजा

आगरा। पुलिस ने आपरेशन कनविक्शन चलाया है। इसमें मुकदमा दर्ज करने के बाद न सिर्फ विवेचना की जा रही है, बल्कि अपराधी को सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी भी पुलिस कर रही है। इसी के तहत 31 दिन में 65 को साक्ष्य के आधार पर सजा दिलाई गई है। 


यह भी पढ़ेंः- जिंदा करने का दावा: पोस्टमॉर्टम हाउस पर हुआ झाड़ फूंक, शव के कान पर लगाया फोन...फिर दिखा हैरान करने वाला दृश्य

पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि 200 मामलों को पैरवी के लिए चिह्नित किया गया था। इनमें 65 में सजा दिलाई गई। इनमें पॉक्सो के 3, एनडीपीएस के 8, दहेज हत्या के 2, दुष्कर्म के 2, हत्या के 5, अपहरण के 1, लूट के 3, आयुध अधिनियम के 3, चोरी के 6 और अन्य 25 मामले रहे। एक जनवरी से 31 अगस्त तक तकरीबन 200 को सजा दिलाई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed