फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   court,police

गवाही नहीं दे रहे लापरवाह 43 पुलिसकर्मी

Sat, 01 Aug 2020 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
court,police
मैनपुरी। अदालतों में चल रहे 27 मुकदमों में गवाही देनेे में लापरवाही कर रहे 43 पुलिसकर्मी चिन्हित किए गए हैं। ये पुलिसकर्मी लंबित चल रहे मुकदमों में लंबे समय से अदालत के आदेश की अनदेखी कर रहे हैं। पुलिस कर्मियों को तय तारीख पर गवाही देने के लिए नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन

आपराधिक मामलों में विवेचक के साथ ही पंचनामा भरने वाले, थाने में रिपोर्ट लिखने वाले भी पुलिस की केस डायरी में अभियोजन पक्ष के गवाह बनाए जाते हैं। गंभीर प्रवृति के अपराध हत्या, हत्या का प्रयास, दहेज हत्या जैसे मामलों में भी पुलिस के गवाह सम्मन तामील होने के बाद भी तय तारीख पर अदालत में गवाही देने के लिए नहीं आते हैं। पुलिस कर्मियों द्वारा अदालत के आदेश की अनदेखी किए जाने सेे मुकदमों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। लापरवाही बरत रहे पुलिस कर्मियों को तय तारीख पर अदालत में गवाही देने के लिए नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन

तैनाती वाले स्थानों के एसपी को लिखे पत्र
गंभीर अपराधों में गवाही देनेे में लापरवाही कर रहे पुलिस कर्मियों की तैनाती वाले स्थानों के एसपी को भी पत्र लिखे गए हैं। अदालत की ओर से लिखे गए पत्रों में अदालत से भेजे गए नोटिस की संबंधित पुलिसकर्मी पर तामील कराकर तय तारीख पर उनको संबंधित अदालत में गवाही देने के लिए भेजने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारण बताओ नोटिस जारी
पुलिस कर्मियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं। तय तारीख पर इन पुलिस कर्मियों को अदालत में गवाही नहीं देने के संबंध में अपना जवाब दाखिल करना है। अगर तय तारीख पर जवाब नहीं आता है तो उनके खिलाफ बिना जमानती वारंट जारी करने की भी चेतावनी दी गई है।

कई मामलों में पुलिस के गवाहों की लेट लतीफी से मुकदमे लंबित होते हैं। पुलिस के गवाहों के खिलाफ भी पब्लिक के गवाहों की तरह ही कार्रवाई होनी चाहिए। जिससे लंबित मुकदमों का शीघ्र निस्तारण किया जा सके।
रामसेवक, पूर्व स्पेशल न्यायिक मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed