फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Court Orders FIR Against Four, Including Two Women in Jewellery Fraud Case

Agra: लाखों की ठगी...दो महिलाओं समेत चार पर FIR के आदेश, धमकी देने का आरोप

Tue, 25 Nov 2025 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Nov 2025 09:19 AM IST
सार

आगरा एसीजेएम 1 शिवानंद गुप्ता ने धोखाधड़ी व अन्य आरोप में दो महिलाओं सहित चार के विरुद्ध थानाध्यक्ष न्यू आगरा को प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Court Orders FIR Against Four, Including Two Women in Jewellery Fraud Case
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदारी के ओल्ड सिद्धार्थ नगर अपार्टमेंट निवासी वादी दीपेश बोहरा ने अधिवक्ता के माध्यम से नेहरू नगर निवासी अनु अग्रवाल, गुजरात के सूरत निवासी रचना छापड़िया और संजय अग्रवाल इनके साथ लखनऊ निवासी नितिन अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाबत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर कथन किया कि वह चक्रेश्वरी जेम्स फर्म का प्रोप्राइटर है। वादी की फर्म नगों एवं आभूषणों का काम करती है। 
विज्ञापन


वर्ष 2010 से विपक्षी अनु उनकी फर्म की ग्राहक थी। उसने ही वादी से रचना छापड़िया को मिलवाया। उसके साथ व्यापार करने को कहा। उन्होंने ही वादी की संजय अग्रवाल और नितिन अग्रवाल से मुलाकात कराई। उनके साथ व्यापार करने को कहा। वादी ने उनकी बातों में आकर उनके साथ व्यापार शुरू किया। उन्होंने वादी के लाखों रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर विपक्षी उसे धमकी देते थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed