फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   court

लॉकडाउन में महिलाओं को मिलेगी कानूनी मदद

Thu, 16 Apr 2020 08:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
court
मैनपुरी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर लॉकडाउन के बीच जरूरतमंद महिला और बच्चों को उनके घर पर ही कानूनी मदद दी जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज तेज प्रताप तिवारी ने दीवानी में वकालत करने वाली दो महिला अधिवक्ताओं को कानूनी मदद देने केे लिए नामित किया है।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अपर जिला जज अवनीश गौतम ने बताया वन स्टॉप सेंटर के तहत दो महिला अधिवक्ताओं को नामित किया गया है। रीता नैयर को उनके मोबाइल नंबर 9690779957 और बिंदू यादव को मोबाइल नंबर 7906440098 पर सूचना दी जा सकती है। नामित अधिवक्ता पीड़ित के घर पर पहुंचकर उसको कानूनी मदद देंगे। रीता नैयर सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार, बिंदू यादव मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को लॉकडाउन के दौरान वन स्टाप सेंटर पर काम करेंगीं। लॉकडाउन के दौरान उनके मोबाइल चालू रहेंगे। बच्चों के मामलों में वरीयता पर उनका निस्तारण कराया जाएगा। किसी भी तरह की समस्या होनेे पर नामित की गई दोनों महिला अधिवक्ता प्राधिकरण के अध्यक्ष, प्रभारी सचिव, डीएम, एसपी की मदद लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed