{"_id":"65170c0fceaf201bff0d2796","slug":"court-did-not-grant-bail-to-the-accused-of-murderous-attack-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-5292-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जानलेवा हमले के आरोपी को कोर्ट ने नहीं दी जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जानलेवा हमले के आरोपी को कोर्ट ने नहीं दी जमानत
Fri, 29 Sep 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिला सत्र न्यायाधीश सै. माउज बिन आसिम के न्यायालय ने जानलेवा हमले के आरोपी को जमानत नहीं दी। कोर्ट ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
ग्राम बुरहाना मिरहची एटा निवासी ओमकार सिंह का गांव के ही आदेश, उमेश, अखिलेश, अजय से मेंड़ को लेकर विवाद चल रहा है। 23 जनवरी 2019 को ओमकार के पुत्र संतोष व संत कुमार अमांपुर से ट्रैक्टर से खाद लेकर आ रहे थे। तभी रास्ते में चारों आरोपी मिल गए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर तमंचा से फायर कर दिए, जिससे वे घायल हो गए। इस मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। आरोपी अखिलेश ने अपनी जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।