{"_id":"5706ad3f4f1c1b5319c815d7","slug":"court-deinied-to-accuse-for-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":" सतेंद्र के हत्यारोपी को कोर्ट से झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतेंद्र के हत्यारोपी को कोर्ट से झटका
अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
सतेंद्र हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. बीआरए यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ परीक्षा सहायक सतेंद्र सिंह की हत्या में जेल में बंद मैनपुरी के दबंग कॉलेज संचालक ओमेंद्र यादव को कोर्ट से झटका लगा है। उसने बीएससी की परीक्षा देने के लिए इजाजत मांगी थी लेकिन कोर्ट ने इंकार कर दिया है। ओमेंद्र यादव मैनपुरी के अंजनी गांव का प्रधान है। इसी गांव के कृष्णपाल नगर में सूरजमुखी महाविद्यालय है। वह इसका संचालक है। उसकी ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया था कि विद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं प्रारंभ होने जा रही हैं। वह इनमें सम्मलित होना चाहता है। इस पर कोर्ट ने कहा कि परीक्षा दिलाने के संबंध मे प्रशासन के स्तर से ही कार्रवाई होनी चाहिए।
उधर, पुलिस ने सतेंद्र सिंह हत्याकांड में उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी शुरू कर दी है। उसके खिलाफ साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। हत्याकांड की वजह यूनिवर्सिटी का फीस घोटाला रहा था। पुलिस जांच में पाया गया था कि ओमेंद्र ने अपने पांच कॉलेजों की फीस दबा रखी थी। वह इसे जमा किए बगैर परीक्षा कराना चाहता था। सतेंद्र ने विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने ओमेंद्र को रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद किया था। हालांकि वह खुद को बेकुसूर बताता रहा।