{"_id":"5e1616b68ebc3e87f54a40a8","slug":"court-deewani-police-manish-yadav-mainpuri-news-agr423820646","type":"story","status":"publish","title_hn":"सघन तलाशी के बाद मिला दीवानी में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सघन तलाशी के बाद मिला दीवानी में प्रवेश
विज्ञापन
08एमएनपी-23-न्यायालय में प्रवेश करने वालों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सोमवार को अदालत में चली गोली के बाद बुधवार को भी पुलिस ने दीवानी में चौकसी बरती। किसी भी तरह का जोखिम उठाने से पुलिसकर्मी बचते रहे। दीवानी के मुख्य द्वारों पर पुलिस की पूरे दिन विशेष नजर रही। सघन तलाशी के बाद ही वकीलों और वादकारियों को दीवानी परिसर में प्रवेश दिया गया।
बुधवार को सुबह से ही पुलिसकर्मी दीवानी के मुख्य द्वार पर मुस्तैद रहे। जेल रोड गेट के साथ ही मुख्य द्वार पर पुलिसकर्मी सुबह से तैनात किए गए। टीआई देवेंद्र शंकर पांडेय ने मुख्य गेट पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को भी शामिल किया गया। सीओ सिटी ने दीवानी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद पुलिस कर्मियों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए। बुधवार को भी दीवानी परिसर में वकीलों और वादकारियों को सघन तलाशी के बाद ही अंदर जाने दिया गया।
दीवानी में हर स्थान पर पुलिस तैनात रही। मुख्य द्वार पर वाहनों और लोगों की पुलिसकर्मियों द्वारा सघन तलाशी के बाद ही उनको अंदर प्रवेश करने दिया गया। मुख्य द्वार के बाद अदालतों में जाने पर भी वादकारियों की तलाशी ली गई। वादकारियों को तलाशी लेने के बाद ही अदालतों के अंदर जाने दिया गया। पुलिस और पीएसी के जवान पूरे दिन दीवानी परिसर में गश्त करते रहे। चाय की कैंटीन और होटलों पर बैठे लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की। दीवानी हवालात से हथकड़ी लगाकर ही बंदियों को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालतों में पेश करने के बाद उनको सीधे दीवानी हवालात में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
मुख्य द्वार से ही मिला प्रवेश
बुधवार को भी पुलिस चौकस रही। मुख्य द्वार से ही वादकारियों और वकीलों को प्रवेश करने दिया गया। जेल रोड गेट से केवल बाहर जाने दिया गया। जेल रोड गेट से किसी को भी दीवानी परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। जेल रोड गेट पर पुलिस केे साथ ही पीएसी के जवान भी पूरे दिन तैनात रहे।
मायूस लौटे परिजन
जेल से अदालत में लाए गए बंदियों से उनके परिवारीजन बुधवार को भी नहीं मिल सके। पुलिस ने बंदियों को उनके परिवारीजनों से नहीं मिलने दिया। दीवानी हवालात से अदालत में पेश करने के बाद सीधे हवालात पहुंचाया गया। बंदियों से नहीं मिल पाने पर परिवारीजन मायूस होकर लौटे।