फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Courses of all classes will have to be completed by January 15

15 जनवरी तक सभी कक्षाओं का कोर्स करना होगा पूरा

Wed, 24 Nov 2021 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Courses of all classes will have to be completed by January 15
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कोरोना महामारी के बाद प्री-बोर्ड परीक्षा और गृह परीक्षाओं के लिए तिथियां घोषित कर दी हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्य को 15 जनवरी तक ऑफलाइन और ऑनलाइन कोर्स पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के तहत बदले परीक्षा कार्यक्रम को लेकर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कक्षाओं का कोविड-19 से कम हुए कोर्स को छोड़कर निर्धारित कोर्स ऑपलाइन या ऑनलाइन माध्यम से 15 जनवरी तक पूरा कराया जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि बोर्ड परीक्षार्थियों के कोर्स पर विशेष ध्यान दिया जाए। जरूरत पडने पर अतिरिक्त कक्षाएं भी संचालित की जाएं।
विज्ञापन

--------
24 से 31 जनवरी तक होंगी प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि बोर्ड के निर्देशानुसार 24 जनवरी से 31 जनवरी तक कक्षा 11 और 12की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित की जाएं। कक्षा नौ और 11 की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षा फरवरी के प्रथम सप्ताह में आयोजित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे अंक
जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि प्री-बोर्ड परीक्षाओं और गृह परीक्षाओं के प्राप्तांक हर हाल में फश्रवरी के तीसरे सप्ताह में सभी प्रधानाचार्यों को विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।

------
सभी प्रधानाचार्य बोर्ड के निर्देशानुसार प्री-बोर्ड और गृह परीक्षाएं आयोजित कराना सुनिश्चित करें। लापरवाही करने वाले प्रधानाचार्य किसी भी प्रकार की कार्रवाई के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed