फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple was beaten up and injured in a domestic dispute in Kasba Bewar

कस्बा बेवर में घरेलू विवाद में दंपती को पीटकर किया घायल

Sat, 11 Sep 2021 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Couple was beaten up and injured in a domestic dispute in Kasba Bewar
मैनपुरी। बेवर में घरेलू विवाद में एक पक्ष द्वारा एक दंपती और पुत्र को पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने दुकान का ताला भी तोड़ दिया। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। शिकायत करने गए पीड़ित को दरोगा द्वारा पीटने का भी आरोप लगाया गया। उधर एक गंभीर घायल को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में जीटी रोड के पास निवास कर रहे प्रमोद दुबे का भाई से ही घरेलू बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ समय पूर्व समझौता भी हुआ था, जिसमें प्रमोद को मकान और भाई को दुकान पर काबिज किया गया था। लेकिन जब प्रमोद ने अपना गेट चढ़वाना चाहा तो दूसरे पक्ष ने विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

वर्तमान में दुकान में प्रमोद पक्ष का ताला पड़ा हुआ था। मामला थाने भी गया लेकिन वहां कोई निस्तारण नहीं हुआ। शनिवार की सुबह उक्त विवाद को लेकर विपक्षियों ने आकर प्रमोद को पीटना शुरू कर दिया, बचाने आई पत्नी रचना दुबे व पुत्र को भी पीटा। आरोप है कि दुकान का ताला तोड़ दिया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, वहां से प्रमोद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां भी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रचना ने आरोप लगाया कि वह लोग जब शिकायत करने थाने गए तो वहां दरोगा ने पति को पीटा। मामले की जानकारी सीओ अमर बहादुर को भी दी गई। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा। यदि कुछ गलत हुआ है तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर विजय कुमार गौतम ने बताया कि अभी तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed