फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   couple's family clashes in the court campus over love marriage

प्रेम विवाह के बाद प्रेमी संग अदालत पहुंची प्रेमिका, दीवानी परिसर में दोनों परिवार भिड़े, मारपीट

Fri, 16 Oct 2020 12:58 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Oct 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
couple's family clashes in the court campus over love marriage
सांकेतिक तस्वीर
आगरा जिले के बरहन क्षेत्र की युवती के प्रेम विवाह के बाद गुरुवार को अदालत में बयान के लिए आने पर दीवानी परिसर में हंगामा हो गया। युवती के परिजनों ने उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। इस पर युवक के परिवार वालों ने विरोध किया। दोनों परिवार के लोगों में मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। मगर, दोनों परिवार चले गए थे। 
विज्ञापन


बरहन क्षेत्र की युवती डेढ़ महीने पहले प्रेमी के साथ चली गई थी। उसने प्रेम विवाह कर लिया। परिजनों ने मामले में बरहन थाने में मुकदमा दर्ज कराया। युवती ने उच्च न्यायालय की शरण ली। उसने अदालत में बताया कि वह बालिग है। अपनी मर्जी से शादी की है। इसमें किसी तरह का दबाव भी नहीं है। कोर्ट ने मुकदमे पर स्टे दे दिया। दीवानी न्यायालय में अपने बयान दर्ज कराने को निर्देश दिए। 
विज्ञापन



पति के साथ बयान दर्ज कराने पहुंची थी युवती

गुरुवार की दोपहर तकरीबन 1:30 बजे युवती बयान दर्ज कराने दीवानी पहुंची। उसका प्रेमी पति भी साथ था। उसके घरवाले भी थे। इसका पता चलने पर युवती का भाई आ गया। उसने युवती को रोक लिया। इसके बाद अपने साथ ले जाने लगा। भाई का कहना था कि थाना में मुकदमा दर्ज है। इसलिए पुलिस के पास ले जा रहा है। युवती के साथ अधिवक्ता और युवक के पक्ष के लोग भी थे। उन्होंने इसका विरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों परिवारों में विवाद के बाद हंगामा होने लगा। बाद में दोनों परिवार के लोगों के जुटने पर मारपीट हो गई। इससे दीवानी परिसर में अफरा तफरी मच गई। अधिवक्ता जुट गए। उन्होंने मामला शांत कराया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में सभी लोग चले गए। थाना न्यू आगरा पुलिस का कहना है कि दीवानी में झगड़े की सूचना मिली थी। मगर, इस संबंध में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed