{"_id":"5a61ca324f1c1b6f268b52e0","slug":"couple-in-agra-forced-a-child-to-sleep-outside-hotel-room","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपने बच्चों को दिया मुलायम बिस्तर, पराए के साथ दिखाई ऐसी बेरहमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने बच्चों को दिया मुलायम बिस्तर, पराए के साथ दिखाई ऐसी बेरहमी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 19 Jan 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कन्नौज से आए दंपति ने अपने साथ लाए एक बालक को कमला नगर के एक होटल के कमरे के बाहर सुलाया। होटल में आए एक व्यक्ति ने बालक का वीडियो बना लिया। इसमें सामने आया कि बच्चे को कामकाज कराने के लिए दंपति अपने साथ लेकर आए थे।
उसे खरीदा गया है। वीडियो वायरल होने पर समाजसेवी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो बालक नजर आ गया। मगर, दंपति होटल छोड़कर जा चुके थे।
गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक दस साल का बालक सोफे पर बैठा नजर आ रहा है। यह वीडियो कमला नगर स्थित होटल जी की लाबी में बनाया गया था।

मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो के साथ यह मैसेज दिया गया कि बच्चे को एक दंपति 1500 रुपये में खरीदकर लाए हैं। यह मानव तस्करी का मामला है। बालक चिंतामणि का रहने वाला है। पिता किसान है।
इसके बारे में पता चलने पर महफूज संस्था के समन्वयक नरेश पारस होटल पहुंच गए। उन्होंने वीडियो को दिखाकर होटल कर्मियों से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं बताया।
इसके बारे में पता चलने पर महफूज संस्था के समन्वयक नरेश पारस होटल पहुंच गए। उन्होंने वीडियो को दिखाकर होटल कर्मियों से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं बताया।
इस नाम से एंट्री
इस पर पुलिस को जानकारी दी गई। न्यू आगरा पुलिस ने पहुंचकर होटल के फुटेज चेक किए। इसमें नजर आ रहा है कि बालक को एक महिला कमरे के बाहर बैठाकर जा रही है। बालक इधर से उधर घूम रहा है। सर्द रात में भी बालक को महिला ने कमरे में नहीं लिया। होटल कर्मियों ने पुलिस को बताया कि 16 जनवरी को कन्नौज के दंपति आए थे।
उन्होंने होटल में कुशाग्र पाठक के नाम से एंट्री दर्ज कराई। पत्नी और दो बच्चों के नाम लिखाए। मगर, दस साल के बालक का नाम नहीं लिखाया। वह सुबह ही कमरा खाली करके चले गए। एसओ न्यू आगरा का कहना है कि बालक के बारे में पता किया जा रहा है।
कुशाग्र ने जो नंबर होटल में लिखाया, वह रिसीव नहीं हो रहा है। एक टीम को कन्नौज भेजा जा रहा है। मानव तस्करी का मामला होने की जानकारी मिली है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।