{"_id":"682ff8b43d286b64f60df02a","slug":"couple-cheated-of-rs-12-lakh-in-the-name-of-lottery-case-registered-at-nai-ki-mandi-police-station-2025-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: लॉटरी के नाम पर दंपती से ठग लिए 12 लाख रुपये, नाई की मंडी थाने में दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: लॉटरी के नाम पर दंपती से ठग लिए 12 लाख रुपये, नाई की मंडी थाने में दर्ज हुआ केस
Fri, 23 May 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 23 May 2025 09:55 AM IST
सार
लॉटरी के नाम पर दंपती से 12 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित दंपती की थाने में सुनवाई नहीं हुई तो पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। आयुक्त के आदेश पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सदर थाना क्षेत्र के शहीद नगर निवासी युवक से शाहगंज के रहने वाले दंपती ने लॉटरी के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये वापस मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने धमकी दी। अपर पुलिस आयुक्त के आदेश पर थाना नाई की मंडी में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
मिनी गुलमोहर बाग, शहीद नगर निवासी मो. माजिद ने आरोप लगाया कि एक साल पहले शाहगंज थाना क्षेत्र के लाडली कटरा निवासी उनके रिश्तेदार अशरफ उर्फ बंटू ने उनसे संपर्क किया था। कहा कि वह लॉटरी के लाखों रुपये का ग्रुप चलाता है। वह भरोसा कर 15 मार्च 2024 को 20 लाख की लॉटरी वाले ग्रुप के सदस्य बन गए। इसके बाद अशरफ और उसकी पत्नी गुड्डी हर महीने उनके घर आकर रुपये लेकर जाते थे। एक-एक लाख रुपये उन्होंने 12 किस्त जमा कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
15 फरवरी को उन्हें पता चला कि अशरफ ने ग्रुप को खत्म कर दिया। उन्होंने अपने जमा किए 12 लाख रुपयों की मांग की। पहले बहाने बनाता रहा। घर जाने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। नाई की मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।