फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple burnt to death in fire in Agra

Agra: टीवी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से झुलसे दंपती ने तोड़ा दम, दिव्यांग विधवा मां का रो-रो कर बुरा हाल

Fri, 06 Oct 2023 06:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Oct 2023 06:50 PM IST
सार

आगरा में टीवी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से झुलसे दंपती ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद दिव्यांग विधवा मां का रो-रो कर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Couple burnt to death in fire in Agra
Agra: टीवी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से झुलसे दंपती ने तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के मुड़िया खेड़ा मोहल्ला में दो दिन पहले आग से झुलसे दंपती की शुक्रवार को मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। वह परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। हादसा शॉर्ट सर्किट से टीवी में लगी आग के बाद हुआ था। 

विज्ञापन


परिजन ने बताया कि राजमिस्त्री चंदन सिंह की करीब 16 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। तब दोनों बेटे टीकम सिंह व निशु को दिव्यांग मां ने किसी तरह पाला था। पांच महीना पूर्व ही दोनों भाइयों की शादी दो सगी बहनों के साथ हुई। दो दिन पहले चार अक्टूबर यानी बुधवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों टीकम सिंह (25) और पत्नी मिथिलेश (22) संदिग्ध हालात में आग से झुलस गए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: रेस्त्रां के कमरे में इस हाल में थे युवक और युवतियां...अचानक पहुंच गए एसडीएम, हो गए शर्म से पानी-पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख पुकार मचाने पर छोटा भाई एवं मोहल्ले वाले उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर दोनों की सांसें थम गईं। 


यह भी पढ़ेंः- UP: लॉरेंस बिश्नोई से प्रेरित होकर उठाया तमंचा...बन गए गैंगस्टर सुच्चा और फैजल, शिक्षक को मार दी गोली; धरे गए

घटना फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के मुड़िया खेड़ा मोहल्ला की है। परिजन ने बताया कि मोहल्ला मुड़िया खेड़ा निवासी टीकम सिंह घर पर ही पत्नी के मिथिलेश के साथ मौजूद थे। अपराह्न करीब तीन बजे घर के कमरे में मौजूद था। लगभग तीन बजे कमरे से दोनों के चीखने चिल्लाने की आवाज आई। इस पर परिजन व आसपास के लोग दौड़े, तो दोनों के कपड़ों में आग लगी थी। 

यह भी पढ़ेंः- UP: शादी फिक्स होने के बाद बीएसएफ में लग गई नौकरी...तो बदल गए लड़के वालों के सुर, बात सुन हो जाएंगे शर्मिंदा

यह देख लोग सन्न रह गए। किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद दोनों को सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। परिजन का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से टीवी में लगी आग से दोनों चपेट में आकर झुलस गए। मामले की सूचना पर पुलिस भी जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed