फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Counting of aquatic organisms will be done in Chambal from December 16

चंबल में 16 दिसंबर से जलीय जीवों की होगी गणना

Wed, 01 Dec 2021 11:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
Counting of aquatic organisms will be done in Chambal from December 16
बाह। अगस्त माह में चंबल नदी में आई बाढ़ से बाह के 35 गांवों में भारी नुकसान हुआ था। नदी में संरक्षित घड़ियाल, मगरमच्छ और डॉल्फिन के भी डाउन स्ट्रीम में बहकर पचनदा तक पहुंचने का अंदेशा जताया गया था। इसको पता करने के लिए वन विभाग 16 दिसंबर से होने जलीय जीवों की गणना की तैयारी में जुट गया है। गणना के आंकड़ों से विभाग को बाढ़ के प्रभाव का अध्ययन करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

चंबल नदी में 1979 से दुनिया में लुप्त प्राय स्थिति में पहुंचे घड़ियालों का संरक्षण हो रहा है। तीन राज्य एमपी, यूपी, राजस्थान में होकर बहने वाली चंबल नदी में जलीय जीवों का कुनबा साल दर साल बढ़ रहा है। बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड ने बताया कि 16 दिसम्बर से चंबल में गणना का काम शुरू होगा। गणना के लिए वन कर्मियों की ड्यूटी लगाने के साथ ही तैयारियां पूरी कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि चंबल की बाढ़ के बाद यह पहली गणना होगी।
विज्ञापन

बाह। सर्दी के सीजन में बर्ष 2008 में चंबल नदी में 100 से ज्यादा घड़ियालों की मौत हुई थी। धौलपुर, बाह, भिंड, मुरैना और इटावा में घड़ियालों की मौत का राज जानने के लिए विदेशी विशेषज्ञ बुलाने पडे़ थे। तब से हर साल सर्दियों में घड़ियालों की गिनती के अलावा उनके विचरण और सेहत पर नजर रखने के लिए वन विभाग नियमित रूप से पेट्रोलिंग करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed