{"_id":"59e470d74f1c1baf678b5ff5","slug":"counting-is-in-process-for-agra-university-student-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा विवि छात्रसंघ चुनावः वोटिंग खत्म, अब काउंटिंग जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा विवि छात्रसंघ चुनावः वोटिंग खत्म, अब काउंटिंग जारी
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 16 Oct 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आवासीय परिसर का छात्रसंघ चुनाव में सोमवार को सुबह नौ बजे से दोपहर 12:30 बजे तक मतदान हुआ। दोपहर डेढ़ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। सारी प्रक्रिया विवि के खंदारी परिसर में चल रही है।
बता दें कि छात्रसंघ चुनाव में आठ पदों पर 26 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर चार, उपाध्यक्ष पर चार, महासचिव पद पर चार, संयुक्त सचिव पद पर चार, पुस्तकालय सचिव पद पर तीन, कला संकाय प्रतिनिधि के पद पर तीन, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी संकाय में दो-दो प्रत्याशी हैं।
लाइफ साइंस से संकाय प्रतिनिधि प्रमोद यादव, प्रबंधन से कंचन यादव, और ललित कला से रविकांत निर्विरोध हो चुके हैं। विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में मतदान के लिए सात केंद्र बनाए गए थे। सभी संस्थानों के 2370 छात्र-छात्राओं को मतदान करना था, सुबह 10 बजे तक 340 और 11 बजे तक 685 छात्रों ने मतदान किया।

नोटा बिगाड़ सकता है गणित
छात्र संघ चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
आगरा विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में बीते सत्र से नोटा की व्यवस्था शुरू की गई थी। इस बार भी छात्रों के पास नोटा का विकल्प रहा। गत चुनाव में 58 फीसदी मतदान हुआ था। इसमें से 221 ने नोटा का इस्तेमाल किया था और 214 मत निरस्त किए गए थे। ऐसे में इस बार भी नोटा प्रत्याशियों का गणित बिगाड़ सकता है।
एबीवीपी-एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में झड़प
छात्र संघ चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
आगरा विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में मतदान के दौरान एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता भिड़ गए। पुलिस ने लाठी भांजकर कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। बताया गया है कि पुलिस कार्रवाई में एबीवीपी के कई कार्यकर्ताओं को चोट आई हैं। उन्हें मेडिकल के लिए एसएन मेडिकल कालेज भेजा गया है।