फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   counting for municipal poll in mathura

Civic Poll Results: कान्हा की नगरी में खिला कमल, BJP के मुकेश आर्य बंधु होंगे पहले मेयर

Sat, 02 Dec 2017 09:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 02 Dec 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
counting for municipal poll in mathura
मुकेश आर्य बंधु - फोटो : अमर उजाला
नव स्‍थापित मथुरा नगर निगम में भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। यहां मेयर के आठ प्रत्याशी थे। शुरुआत में मथुरा में भाजपा को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिली। हालांकि बाद में कमल खिल गया। शाम तक आए परिणामों में भाजपा प्रत्याशी ने बड़े अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया। 
विज्ञापन


मथुरा नगर निगम के लिए शुक्रवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरु हुई। भाजपा के मुकेश आर्य बंधु शुरू से ही आगे चल रहे थे। पहले राउंड की वोट‌िंग के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच अंतर काफी कम रहा। सात राउंड के बाद अंतर 4706 हो गया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही थी। 
विज्ञापन


शाम तक आए अंतिम परिणामों में भाजपा के मुकेश आर्य बंधु 102031 वोटों के साथ सबसे आगे रहे। उन्होंने कांग्रेस के मोहन सिंह को 22125 वोटों से हराया। मोह‌न सिंह को 80896 मत मिले। तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के गोवर्धन सिंह रहे। उन्होंने 32641 वोट पाए। इसके बाद सपा के श्याम मुरारी चौहान (11139) और आम आदमी पार्टी के गणेश माहौर (5894) रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हो रही मतगणना

मथुरा तहसील
मतगणना स्थल-मंडी समिति
निकाय- महानगर और फरह नगर पंचायत 

मांट तहसील
मतगणना स्थल-ब्रज आदर्श इंटर कालेज मांट
निकाय-बाजना और राया

गोवर्धन तहसील
मतगणना स्थल-डीएवी इंटर कालेज गोवर्धन
निकाय- गोवर्धन, राधाकुंड, सौंख, बरसाना नगर पंचायत

छाता तहसील
मतगणना स्थल-सरस्वती शिशु मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल छाता
निकाय-नगर पंचायत छाता, चौमुहां, नंदगांव और कोसीकलां नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed