फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Councilors demanded replacement of old pipelines

Agra News: पार्षदों ने की पुरानी पाइपलाइनों को बदलने की मांग

Sat, 10 Jan 2026 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Councilors demanded replacement of old pipelines
आगरा। पानी के अवैध कनेक्शनों के खिलाफ अभियान की तैयारियों के बीच जलकल के अधिकारियों ने शुक्रवार को लोहामंडी जोन के वार्डों के पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान पार्षदों ने पुरानी व जर्जर हो चुकी पाइप लाइनों की मरम्मत के बजाय उन्हें बदलकर नई लाइन डालने की बात कही।
विज्ञापन

जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि महानगर में विभाग की पेयजल की आपूर्ति गुणवत्तापरक और सुरक्षित रहे, उसके लिए कई काम चल रहे हैं। कहा कि स्वच्छ पानी की सप्लाई करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन कुछ जगहों पर पाइप लाइन में लीकेज के कारण गंदे पानी की समस्या होती है। बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की पेयजल नेटवर्क को लेकर चर्चा की। पार्षदों ने अवैध कनेक्शनों को लेकर एक अभियान भी चलाने की बात कही। बैठक में मुख्य रूप से पार्षद हेमंत प्रजापति, कप्तान सिंह, पूजा वाल्मीकि, प्रवीणा राजावत, प्रीति भारती व अन्य पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed