{"_id":"691649acf8ef9819a5095bfa","slug":"cosmos-cricket-academy-won-the-match-by-9-wickets-agra-news-c-365-1-sagr1044-105310-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी ने 9 विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी ने 9 विकेट से जीता मैच
विज्ञापन
आगरा। दयालबाग के कॉसमॉस क्रिकेट मैदान पर स्व. मीना गुप्ता मेमोरियल वूमेंस वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। बृहस्पतिवार को कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी ने 9 विकेट से मैच जीता।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीए फिरोजाबाद की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों के मैच में 24.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए। गुड्डन सिंह ने 19 व मोना जादौन ने 15 रन बनाए। कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी की ओर से ऋषिका अग्रवाल ने 7 और शिवी यादव ने 2 विकेट प्राप्त किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी की टीम ने 10.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाकर मैच जीत लिया। असफिया ने नाबाद 34 रन बनाए। ऋषिका अग्रवाल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान द्रवित शर्मा, साहिल, प्रशांत सिकरवार, रजत अग्रवाल, प्रांजल गुप्ता, अजय तिवारी आदि मौजूद रहे।