फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cosmos Cricket Academy enters the finals

Agra News: कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी ने फाइनल में प्रवेश किया

Wed, 19 Nov 2025 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Cosmos Cricket Academy enters the finals
कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी
आगरा। कॉसमॉस क्रिकेट मैदान, दयालबाग पर खेले जा रहे, स्व. मीना गुप्ता मेमोरियल वूमेंस वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गये दूसरे सेमीफाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों के मैच में 41 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए असफिया ने 70, शशि माथुर ने 40 व पूजा राजपूत ने 27 रन बनाए, स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुस्कान व अंशिका चौधरी ने 3-3 विकेट प्राप्त किया, लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी की टीम ने 47.2 ओवरों में 169 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अंशिका चौधरी ने 46, शुभांगी याग्निक ने 37 व पूनम ने 21 रन बनाए, कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते अवन्या जैन व ऋषिका अग्रवाल ने 3-3 व शिवी यादव ने 2 विकेट प्राप्त किया, प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार असफिया को पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सुकेश शर्मा ने प्रदान किया, मैच के अंपायर द्रवित शर्मा व प्रशांत सिकरवार रहे। मैच के दौरान हरीश गुप्ता, मुकेश शर्मा, पुष्पेंद्र बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed