फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corporation takes action against illegal hoardings more than five dozen confiscated;

Agra: अवैध होर्डिंग पर चला निगम का डंडा, पांच दर्जन से अधिक जब्त; पोस्टर और कियोस्क भी उतरवाए

Fri, 23 May 2025 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 May 2025 09:22 AM IST
सार

अवैध होर्डिंग को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद निगम की नींद खुल गई। शहर में अवैध होर्डिंग पर निगम ने कार्रवाई की। पांच दर्जन से अधिक अवैध होर्डिंग जब्त किए गए। 
 

विज्ञापन
Corporation takes action against illegal hoardings more than five dozen confiscated;
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों के खिलाफ अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। शाम तक टीम ने पांच दर्जन से अधिक पोस्टर, बैनर, दो यूनीपोल और 11 कियोस्क को जब्त कर लिया।
विज्ञापन


शासन ने अवैध होर्डिंग और बैनर हटाने के निर्देश दिए थे। आंधी के माैसम में होर्डिंग से हादसे होने की वजह से लोगों की जान भी चली जाती है। इसके बावजूद एमजी रोड, हाईवे से लेकर प्रमुख बाजारों में अवैध होर्डिंग लगे हुए थे। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में स्मार्ट सिटी में अवैध होर्डिंग से बढ़ रहा हादसों का खतरा शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसका असर यह हुआ कि नगरायुक्त ने संज्ञान लेते हुए कर्मचारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। शहर नो होर्डिंग जोन की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

इन मार्गों पर हुई कार्रवाई, अवैध बैनर, पोस्टर जब्त

सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीमों ने अभियान चलाया। एमजी रोड, सिकंदरा, बोदला, फतेहाबाद रोड, अर्जुन नगर, खेरिया मोड़, टेढ़ी बगिया, हाइवे समेत तमाम अन्य मार्गों पर कार्रवाई की। अवैध बैनर, पोस्टरों को उतरवा कर जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed