फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corporation bulldozer runs on illegal constructions, people create ruckus

Agra News: अवैध निर्माणाें पर चला निगम का बुलडोजर, लोगों ने किया हंगामा

Sun, 07 Jun 2026 02:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Corporation bulldozer runs on illegal constructions, people create ruckus
कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारियों के साथ नोक झोक करते स्थानीय लोग।
आगरा। शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को नगर निगम प्रशासन की टीम ने मोतीलाल नेहरू रोड स्थित पीर कल्याणी क्षेत्र में बुलडोजर की मदद से डेढ़ दर्जन से अधिक अवैध पक्के निर्माण ध्वस्त कर दिए। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए बुलडोजर के सामने खड़े होकर हंगामा किया, लेकिन नगर निगम की टास्क फोर्स ने अभियान जारी रखा।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से नालियों के ऊपर अवैध रूप से रैंप, चबूतरे और बैठने के लिए पक्के निर्माण कर लिए गए थे। इसके कारण नालियों की नियमित सफाई प्रभावित हो रही थी। वहीं, सड़क की चौड़ाई कम होने से यातायात व्यवस्था भी बाधित हो रही थी। क्षेत्रवासियों से लगातार शिकायतें मिलने के बाद शनिवार को बुलडोजर की मदद से नालियों और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों को हटाया गया। कई दुकानों के सामने लगे टिन शेड भी ध्वस्त किए गए।
विज्ञापन

कार्रवाई शुरू होते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। कुछ लोगों ने निर्माण हटाने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और जेसीबी के आगे खड़े होकर कार्रवाई रुकवाने का प्रयास किया। हालांकि, टास्क फोर्स और अधिकारियों ने लोगों को नियमों की जानकारी देकर स्थिति को नियंत्रित किया। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों से 18 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, सिकंदरा रोड स्थित गुरुद्वारा के निकट संचालित गिर्राज ढाबा के बाहर अवैध रूप से लगाए गए बोर्ड और टिनशेड को भी हटाया गया। दोबारा अतिक्रमण करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। अभियान का नेतृत्व एसएफआई नूपुर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed