फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corowavirus update in agra: police investigate travel history of covid 19 infected people

कोरोना संक्रमित 31 जमातियों के संपर्क में आए थे 500 से अधिक लोग, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 06 Apr 2020 12:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Apr 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
corowavirus update in agra: police investigate travel history of covid 19 infected people
जमातियों से बात करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
तब्लीगी जमात में शामिल होकर आगरा आए 31 जमातियों में कारोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। जमातियों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। 
विज्ञापन


इन जमातियों के संपर्क में आए लोगों का खाका तैयार किया जा रहा है। आशंका है कि जमातियों ने 500 से अधिक लोगों से संपर्क किया। इसके लिए पुलिस और डॉक्टर जमातियों से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
निजामुद्दीन मरकज मामले के बाद पुलिस ने आगरा की अलग-अलग मस्जिदों में तलाशी अभियान चलाया था। जमातियों और उनके संपर्क में आए लगभग 100 से अधिक लोगों को क्वारंटीन कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और चिकित्सक कर रहे पूछताछ

शनिवार को 24 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इससे पूर्व सात जमाती कोरोना से संक्रमित मिले। अब पुलिस 31 जमातियों के संपर्क में आए लोगों का डाटा खंगाल रही है। 

यह लोग जमात से आने के बाद किन-किन मस्जिदों में गए। यह कहां-कहां पर ठहरे थे। इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि जमाती कई मोहल्लों में गए थे। 

ऐसे में इनके संपर्क में आए लोगों की संख्या 500 से अधिक हो सकती है। फिलहाल पुलिस इनका डाटा तैयार कर रही है। जमातियों की ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। 

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि जमातियों से पूछताछ की जा रही है। इसके लिए चिकित्सकों की भी मदद ले रहे हैं। उनके संपर्क में आए लोगों का डाटा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed