फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Uttar Pradesh Latest News: one more death and 15 new cases of covid19 in agra

आगरा में अब तक 48 कोरोना मरीजों की मौत, संक्रमण की रफ्तार भी बढ़ी, आंकड़ा 945 पर

Sat, 06 Jun 2020 10:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Jun 2020 10:05 AM IST
सार

  • आगरा के जगदीशपुरा, बल्केश्वर, नाई की मंडी, नामनेर में बढ़ा संक्रमण
  • विजय नगर, शीतला गली, दयालबाग, ताजगंज में भी मिले नए संक्रमित

विज्ञापन
Coronavirus Uttar Pradesh Latest News: one more death and 15 new cases of covid19 in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना का प्रकोप थम नहीं रहा। यहां संक्रमितों की संख्या फिर तेजी से बढ़ने लगी है। मृतक संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को सुल्तानगंज की पुलिया निवासी 67 वर्षीय संक्रमित वृद्ध की मौत होने से मृतक संख्या 48 हो गई।

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 15 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इससे संक्रमितों का आंकड़ा 945 पर पहुंच गया है। इनमें अब तक 811 मरीज डिस्चार्च होकर घर जा चुके हैं। 86 मरीजों का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन



फेफड़ों के संक्रमण ने ली बुजुर्ग की जान

एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दैरान दम तोड़ने वाले 67 वर्षीय कोरोना मरीज के फेफड़ों में संक्रमण था। सांस लेने की तकलीफ पर उन्हें भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने बताया कि उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेंटिलेटर पर रखा गया, इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था, यह पॉजिटिव आया। उनकी शुक्रवार को हुई मौत के बाद परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी के सैंपल लिए जाएंगे। 

संक्रमण ने फिर से पकड़ी रफ्तार

शहर में कोरोना संक्रमण फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। जगदीशपुरा में 52 वर्षीय, बल्केश्वर में 68 वर्षीय, ट्रांस यमुना में 27 साल का युवक ओल्ड विजय नगर में 66 का बुजुर्ग संक्रमित मिले हैं। नामनेर में 82 साल की महिला में संक्रमण पाया गया है। शहर में कंटेनमेंट जोन बढ़ाए जा सकते हैं।

कंटेनमेंट जोन का दायरा अब सिर्फ 250 मीटर का कर दिया गया है। पहले दायरा बढ़ा था। मरीज उनसे ही निकल रहे थे। अब आसपास से आ रहे हैं तो नए कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं।

स्वदेशी बीमा नगर, न्यू इंद्रापुरी, न्यू आगरा, मुकुंज विहार नई आबादी, बल्केश्वर के लोहिया नगर, दयालबाग की नगला हवेली, सिकंदरा के बाई का बाजार में संक्रमित मिले हैं। बल्केश्वर में लगातार दूसरे दिन संक्रमित मिला है।
 

आगरा के सात लोग बाहर से संक्रमित

ताजनगरी के सात लोग नोएडा और अन्य जिलों में संक्रमित हुए हैं। इन लोगों ने आधार कार्ड आगरा के पते का ही लगाया। इस कारण इनकी गिनती आगरा में हो गई। इन्हें जोड़कर कुल मरीज 952 हो रहे थे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि ये सात बाहर के हैं। आगरा में कुल मरीज 945 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed