{"_id":"5eb533a8a75c5b30ac1506a9","slug":"coronavirus-updates-victim-family-test-positive-for-covid-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की खबर: मैनपुरी में कोरोना से मरने वाले युवक के परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की खबर: मैनपुरी में कोरोना से मरने वाले युवक के परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव
Fri, 08 May 2020 03:56 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 May 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में कोरोना संक्रमित युवक की मौत के बाद परिजनों की कोरोना जांच की रिपोर्ट शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले के साथ ही पंजाबी कॉलोनी के लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है।
शहर की पंजाबी कॉलोनी निवासी युवक की कोरोना संक्रमण से मौत के बाद पिता, मां और भाई के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए थे। परिजनों को अंत्येष्टि के बाद क्वारंटीन कर दिया गया था। शुक्रवार को उनकी जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई।
इसमें तीनों परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। इसके साथ ही पड़ोस के ही तीन अन्य लोगों के सैंपल भी भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। छह लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। फिर भी सुरक्षित रहना जरूरी है। सभी लोग अगले आदेशों तक घरों में रहें और लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें।